फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ya Hussain, Ya Hussain's mourning procession on the tenth day of Moharram

Deoria News: या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम की दसवीं का मातमी जुलूस

Sun, 30 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ya Hussain, Ya Hussain's mourning procession on the tenth day of Moharram
रुद्रपुर में मोहर्रम की जुलूस के दौरान करतब दिखाते ​युवक
देवरिया। जनपद में शनिवार को मोहर्रम के दसवीं का मातमी जुलूस पूरे शान-ओ-शौकत से निकाला गया। शहर में इस मौके पर विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने करतबों से लोगों को हैरत में डाल दिया। देर शाम को ताजिए कर्बला में दफन किए गए। इस मौके पर मालवीय रोड, तहसील रोड पर मोहर्रम का मेला लगा। मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बेहतर प्रदर्शन करने वाले ताजियादारों को शील्ड प्रदान किया गया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन की शहादत का यादगार दसवीं के जुलूस के साथ शुरू हुआ। अबूबकर नगर सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों से ताजिया जुलूस सुबह में निकाला गया। इनका मालवीय रोड पर आकर मिलन हुआ। इसके बाद यह वापस अपने चौक पर लौट गए। शाम को पुनः पूरे शान-ओ-शौकत से ताजिया जुलूस निकाला गया। तवक्कलपुर प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। क्षेत्र का सबसे ऊंचा माना जाने वाला और 300 साल से एक ही रंग रूप में बनने वाला काजी इमामबाड़ा का प्रसिद्ध ताजिया रामपुर हीरामन कर्बला में दफन किया गया। शाहबाजपुर मेले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव ने अखाड़े के खिलाड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। शामपुर कर्बला में भी क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव के ताजिए अकीदत के साथ दफन किए गए। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया। बघौचघाट क्षेत्र के सभी गांवों में ताजियादारों ने ताजिया बनाई और सुबह मेले में ताजिया मिलन किया और लाठियां खेलीं।
विज्ञापन

-----------------
मातमी सदाओं के बीच कर्बला में दफन हुए ताजिया
सलेमपुर। सलेमपुर, भटनी, भागलपुर, लार नगर में शनिवार को दशवीं मोहर्रम का जुलूस बड़े ही अकीदत और देश भक्तिमय माहौल के बीच निकाला गया। सभी ताजिया अपने निर्धारित रूट से कर्बला पहुंची। जहां युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए। इस बीच ताजियाओं को मिलान के बाद कर्बला में दफन कर दिया गया। इस दौरान हिन्दुस्तान जिंदाबाद व या हुसैन के नारे भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लार नगर के खीरी मुहल्ला, बाजार वार्ड,शास्त्रीय नगर वार्ड,चौक वार्ड,घारी वार्ड,भरटोलिया वार्ड,तिवारी टोला,दलित बस्ती,वैश्यकर्णी वार्ड,पूरब मुहल्ला,नई बस्ती ,सहित नगर के अन्य स्थानों पर ताजिया रखा गया था। रामनगर, बरडीहा, रावतपार सहित कई गांवों की ताजिया भी मिलान के लिए कर्बला पहुंची। यहां युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी राजेश सोनकर, एसडीएम सीमा पांडेय, सीओ देव आनंद, नायब तहसीलदार भागीरथी, ईओ राजननाथ तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह सहित पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। सलेमपुर के कर्बला में नगर व आस पास के गांवों की ताजिया दफन हुई। संवाद
-------------
शांति पूर्ण व भाईचारे का साथ मना मोहर्रम
मईल। क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय का मोहर्रम पर्व शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ शनिवार को मनाया गया। क्षेत्र के मईल,पिपरा दवन, पिपराबाध,बगही, बिसौली, नरियावं के ताजिया अलग-अलग जुलूस के साथ मईल चौराहा पर आपस में मिलान हुआ। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए बरहज के नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर, एस आई अजय तिवारी सहित पुलिसबल तैनात रहे। संवाद
---------------
हैरतंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया

रुद्रपुर। मोहर्रम पर शनिवार को नगर में निकले मातमी जुलूस में अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। क्षेत्र के मदनपुर, निबही, गाजीपुर भैंसही, बरडीहा दल में परंपरागत तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकला। इस दौरान जगह-जगह अखाड़े के खिलाड़ियों को लोगों ने पुरस्कृत किया। नगर में बसपा नेता मनमथ त्रिपाठी ने अखाड़े के खिलाड़ियों को शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसडीएम विपिन द्यिवेदी, सीओ जिलाजीत सहित पीएसी के जवान मौजूद रहे।
-----------------
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम
बरहज। नगर-क्षेत्र में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम त्योहार संपन्न हुआ। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। ताजिया को करबला ले जाया गया। एसडीएम अवधेश कुमार निगम, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी आदि सक्रिय रहे। संवाद
----------------

खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

भाटपाररानी। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम का पर्व अकीदत के साथ मनाया नया। विभिन्न गांवों में बनाए गए ताजिए के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। मुस्लिम समाज के नौजवानों ने छड़ी, सैफ, बाना, बनैठी, लाठी,डंडा, भाला,फरसा,रस्सी,रंग आदि खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एसडीएम अंगद यादव, तहसीलदार शेखर वर्मा सहित प्रशासन की टीम घूमती नजर आई। संवाद
--------------------
एडीएम व एएसपी पहुंचे बिहार सीमा पर

भाटपाररानी। बनकटा थाने क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में मोहर्रम के मेले का जायजा लेने एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी राजेश सोनकर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने को कहा। मेला कमेटी रामपुर बुजुर्ग के अध्यक्ष तथा थानाध्यक्ष बनकटा से वार्ता कर जानकारी भी ली। मौके पर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मिश्र, एस आई लवकुश कुमार, राघवेन्द्र सिंह सहित मेले के आयोजक और ताजियादार मौजूद रहे। संवाद

-------------------
तिरंगा रंग में बनी सौ फीट ऊंची ताजिया
भाटपाररानी। तहसील क्षेत्र के नोनार कपरदार ग्राम पंचायत के बड़हरिया गांव ऊंची ताजिया निर्माण के लिए जाना जाता है। यहां सैकड़ों वर्षों से ऊंचाई वाली ताजिया का निर्माण होता आ रहा है। इस ताजिया को चौक पर कसकर रख दिया जाता है। ऊंचाई अधिक होने के कारण उसे कहीं घुमाया नहीं जाता है। इस साल भी सौ फीट ऊंची ताजिया का निर्माण किया गया। ताजिया का निर्माण तिरंगा के रंग में किया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। यह ताजिया कासिम अंसारी के दरवाजे पर बने चौक पर रखी गई थी। ताजिया निर्माण करने वाले कासिम अंसारी, लाल मुहम्मद अंसारी, सत्तार अंसारी, इजाजुल हक, मंटू,अफरोज, अलाउद्दीन, नबीउल्लाह, मेराज,इमरान, आरिफ, मैनुद्दीन, नौशाद, मुन्ना, समीउल्लाह, नसीम, बाबर आदि ने बताया कि गांव में काफी पहले से ऊंची ताजिया का निर्माण होता आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed