{"_id":"6660ecfa055ec7d86a09e864","slug":"xray-disturb-due-to-electric-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-127193-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली की दिक्कत से नहीं चली मशीन, एक्स-रे जांच बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली की दिक्कत से नहीं चली मशीन, एक्स-रे जांच बाधित
Thu, 06 Jun 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे कक्ष में बिजली की दिक्कत के कारण मशीन कुछ देर के लिए बंद रही, जिससे एक्स-रे जांच करीब एक घंटे तक बाधित रही। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे को लेकर मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल एक्स-रे सेंटर में आए दिन कार्य बाधित रहता है। बुधवार को मरीजों की लंबी कतार थी। जांच चल रही थी। इसी बीच दोपहर 1.25 बजे अचानक मशीन बंद हो गई। मरीज हो-हल्ला करने लगे। गर्मी के कारण एमसीबी ट्रिप कर गया। करीब 250 से अधिक एक्स-रे हुआ था। कुछ लोग नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। आधे घंटे तक प्रतीक्षा करने के बाद दूर-दराज से आए करीब 20 लोग वापस लौट गए। सेंटर में एसी न होने के कारण आए दिन परेशानी हो रही है। एसी न होने के कारण पिछले साल गर्मी में दिक्कत आई थी। मशीन गर्म हो जाकर बंद हो जा रही थी। इस साल मई माह में मशीन में खराबी आ गई थी। इंजीनियर ने किसी तरह उसे चालू किया। इसके बाद भी अब तक एसी नहीं लग सका है। भीषण गर्मी में मरीजों को दिक्कत हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अस्पताल में और एक नया डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित किया गया है। वह जल्द चालू हो जाए। इसके बाद मरीजों को आसानी होगी। पहले लगे मशीन में जो गड़बड़ी है, उसे ठीक कराने और सेंटर की कमियों को दूर करने की प्रक्रिया की जा रही है। आने वाले समय में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस