फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   worshipped for long life of sons

कुश में गांठ जोड़ कर बेटे की दीर्घायु की कामना की

Thu, 18 Aug 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
worshipped for long life of sons
रुद्रपुर में हल षष्ठी व्रत पर कुश में गांठ जोड़ कर व्रत करतीं महिलाएं। - फोटो : DEORIA
कुश में गांठ जोड़ कर बेटे की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

रुद्रपुर। बेटे की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में कुश में गांठ जोड़ कर महिलाओं ने बेटे की दीर्घायु की कामना की। सुबह पूजन-अर्चन करने के बाद महिलाओं ने शाम को व्रत का पारायण किया। मंदिर पहुंचीं व्रती महिलाएं तेज धूप से परेशान दिखीं, हालांकि उनकी आस्था तीखी धूप पर भारी पड़ रही थी।

हलषष्ठी व्रत पर महिलाएं सुबह दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचीं। कुश को कपड़े से ढक कर उसमें गांठ जोड़ व्रत किया। व्रती महिलाओं ने महुआ के पत्ते पर महुआ, दही, चावल चढ़ाकर भजन, गीत गाया। परिसर के दुर्गा मंदिर में दोपहर तक महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं के अनुसार, इस प्रकार पूजन-अर्चन से भगवान हलधर उनकी संतान को लंबी आयु प्रदान करते हैं। पूर्वांचल में व्रत को ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्मोत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed