फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Workers did demarcation to remove encroachment

Deoria News: अतिक्रमण हटाने के लिए कर्मियों ने किया सीमांकन

Sat, 15 Feb 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Workers did demarcation to remove encroachment
भटनी। कस्बे में अतिक्रमण हटाने और जाम की समस्या से मुक्ति के लिए नगर पंचायत और व्यापार मंडल ने मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया है। दो दिन पूर्व हुई नगर पंचायत और व्यापार मंडल की बैठक में इस पर कार्य करने का निर्णय लिया गया था। इसको लेकर शुक्रवार को नगर के सड़कों व उसकी पटरियों का कर्मियों ने सीमांकन किया। इसमें नगर के दुकानदारों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

भटनी नगर में जलपा माता मंदिर से लेकर रेलवे क्राॅसिंग तक सड़कों पर अतिक्रमण से चलते जाम की समस्या हो रही है। लोग जाम की समस्या से परेशान रहते है। बाजार में भीड़ के चलते लोग आने में कतराने लगे हैं। इससे नगर की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। समस्या से निजात दिलाने के लिए बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में पुलिस की मौजूदगी में चेयरमैन व व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में व्यापार मंडल ने सड़क और नाली से खुद अतिक्रमण हटाने की सहमति जताई।
विज्ञापन

आम सहमति के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मियों ने सड़कों और नालियों का सीमांकन कर चिन्ह बनाया। नगर पंचायत और व्यापार मंडल के इस प्रयास का नगर और क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने कहा कि नगरवासियों व व्यापार मंडल के सहयोग से नगर में जाम की समस्या से निजात पाने को प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने नगर में बाइक लेकर आने वाले लोगों से वाहन को सड़क पर नही खड़ा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed