फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Worker dies of electrocution

Deoria News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 11 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर आबादी में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मकान के लिंटर के लिए सरिया छत पर चढ़ाते समय तार से छू गया। मजदूर मोहन रांची का रहने वाला था।
विज्ञापन

वह नेपाली प्रजापति के साथ भागलपुर आबादी में रह रहा था। नेपाली ने पांच साल पहले यहां मकान बनवाया था। दोनों लोग ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। सुबह नेपाली और मोहन अपने घर की छत पर लिंटर डालने के लिए सरिया चढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

घर के दरवाजे के ऊपर हाईटेंशन तार है। लोगों ने बताया कि सरिया चढ़ाते समय वह तार से सट गया। करंट लगने से मोहन गंभीर रूप से झुलस गया।
आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी भागलपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नेपाली प्रजापति ने गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठकर पंचनामा तैयार कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ मईल विकास नाथ ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। परिजन की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed