{"_id":"6037e6e58ebc3ee96b273729","slug":"wood-loaded-truck-caught-two-arrested-salempur-news-gkp3861947160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार जा रहा लकड़ी लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार जा रहा लकड़ी लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया )। कोतवाली पुलिस ने मझौलीराज के भगड़ा भवानी के समीप बृहस्पतिवार सुबह लकड़ी लदे ट्रक को पकड़ कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक से 90 बोटा आम, साखू व महुआ की लकड़ी जब्त किया है। गोरखपुर से ट्रक में 90 बोटा आम, साखू, शीशम व महुआ लाद कर बृहस्पतिवार को बिहार जा रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भगड़ा भवानी मंदिर के समीप पकड़ लिया। ट्रक में मौजूद दो सगे भाई गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना के बघाड़ गांव निवासी राकेश कुर्मी व भोला कुर्मी को हिरासत में लेकर पुलिस ट्रक को कोतवाली लाई। इस मामले में पुलिस दोनों भाइयों के अलावा ट्रक मालिक संजय कुमार पासवान निवासी खोराबार गोरखपुर व इसी जिले के मझवां गांव निवासी बैजनाथ यादव पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि एक ट्रक पर प्रतिबंधित लकड़ी लाद कर बिहार ले जाया जा रहा था। उसे पकड़ा गया है। इसमें शामिल चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।