फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Won't come home, it's too late, youth jumps into river, missing

Deoria News: घर नहीं आऊंगा, बहुत लेट हो गया, बोलकर नदी में कूदा युवक, लापता

Fri, 18 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Won't come home, it's too late, youth jumps into river, missing
बरहज के कपरवार उग्रसेन सेतु पर पुत्र के नदी में छलांग लगाने की सूचना पर बिलखती मां और अन्य   सं
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन पुल से तेलियां कला निवासी मेराज (21) पुत्र सलाउद्दीन ने शुक्रवार को दोपहर में नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले मेराज ने अपने चचेरे भाई शमशुद्दीन से फोन पर घर नहीं लौटने की बात कही थी। उसका कहना था कि बहुत लेट हो गया है, अब घर नहीं आउंगा... जब तक परिवार के लोग कुछ करते उसके नदी में छलांग लगाने की जानकारी मिली। घटना की सूचना पर पुलिस, परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। शाम तक नदी में चले रेस्क्यू अभियान में मेराज का कहीं सुराग नहीं लग सका। किसी अनहोनी को लेकर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के तेलियां कला निवासी सलाउद्दीन बाइक से करीब डेढ़ बजे कपरवार उग्रसेन पुल पर पहुंचा। उसने पुल के रेलिंग के करीब अपनी बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। जिसे देख लोगों ने शोर मचाया। पुल पर लोगों की भीड़ देख चौकी पर तैनात सिपाही अजय यादव और मुन्ना खरवार, जबकि दल-बल के साथ इंस्पेक्टर अनिल यादव भी पहुंच गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और नाव आदि की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। पुल पर पहुंची मां जरीना दहाड़े मार रही थी। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी। मेराज इकलौता पुत्र है। वह चौराहा स्थित एक मेडिकल की दुकान पर दवा आदि के बारे में प्रशिक्षण ले रहा है। परिजनों के अनुसार मेराज बीफार्मा की पढ़ाई के लिए रुपये मांग रहा था। माली हालत सही न होने के कारण परिजन फीस देने में असमर्थता जता रहे थे, जिससे वह कुछ दिनों से नाराज चल रहा था। इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि नदी में उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंसेट में-

इंसेट में-
कितनी घटनाओं के इंतजार में प्रशासन, डीएम के आश्वासन के 20 दिन बाद भी नहीं लगी जाली
बरहज। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु सुसाइड प्वाइंट बन गया है। इस पुल से करीब 100 से अधिक लोग किन्हीं कारणों से नदी में छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। एक माह के अंदर पुल से बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी और 11वीं की छात्रा निक्की पुत्री पूर्णमासी यादव कपरवार स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। जिसने उग्रसेन सेतु से नदी में छलांग लगा दी। अगले दिन शव बरामद हुआ था। जबकि 10 जुलाई को सुरौली थाना क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी श्याम वर्मा का अब तक सुराग नहीं लग सका है। मदनपुर थाना क्षेत्र के दया नदी में कूदकर अपनी जान गंवा चुके हैं। सुसाइड प्वाइंट बने उग्रसेन पुल पर जाली लगवाने के लिए ग्रामीण तत्कालीन डीएम अनीता श्रीवास्तव, अमित किशोर से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं निकल सका है। लोगों का कहना है कि छात्रा के जान गंवाने पर डीएम अखंड प्रताप सिंह ने पुल के दोनों तरफ जाली लगवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक अमल में नहीं लाया जा सका। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed