फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   women will be trained

Deoria News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सीखेंगी आपदा जाेखिम न्यूनीकरण के गुर

Tue, 06 Feb 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
women will be trained
विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 50 महिलाएं प्रशिक्षण में होंगी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आपदा से बचाव तथा क्षति के न्यूनीकरण के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए तीन ब्लाकों के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का चयन किया गया है। इसके लिए दो नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। इन की महिलाओं को गोरखपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के नेतृत्व क्षमता तथा उनकी सहभागिता को देखते हुए आपदा प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रशिक्षित कर उन्हें जिम्मेदारी दी सौंपी जाएगी। ताकि आपदा के समय क्षति का न्यूनीकरण हो सके। बाढ़ विभीषिका व अन्य आपदाओं में महिलाओं की सक्रियता को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से प्रशिक्षण का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ बाबा प्रेक्षागृह में आपदा जोखिम न्यूनीकरण में भूमिका विषय पर नौ फरवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर आपदाओं के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही संवेदनशीलता, आपदा जोखिम प्रबंधन, न्यूनीकरण के उपाय, महिला स्वयं सहायता समूहों की आपदा जोखिम न्यूनीकरण में भागीदारी, आपात काल की स्थिति में महिलाओं की भूमिका, बुनियादी जीवन रक्षक कौशल एवं प्राथमिक उपचार आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

महिलाओं को जाने और आने के लिए की गई है व्यवस्था
देवरिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चयन के साथ उन्हें गोरखपुर ले जाने की व्यवस्था की है। इसके लिए बस का इंतजाम किया गया है। उन्हें प्रशिक्षण स्थल तक ले जाने और वापस लाने के लिए दो नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इसमें जिला मिशन प्रबंधक कुमार गौरव और गौरीबाजार ब्लाॅक के मिशन प्रबंधक पुष्पेंद्र शामिल हैं।

इन ब्लाॅकों के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हुआ है चयन
देवरिया। महिला स्वयं सहायता समूहों की आपदा जोखिम न्यूनीकरण में भूमिका विषय पर प्रशिक्षण के लिए सदर सहित तीन ब्लाॅकों के विभिन्न समूहों की महिलाओं का चयन किया गया है। इसमें सदर विकास खंड क्षेत्र के नवज्योति, गौतम, लक्ष्मी, दुर्गा, लक्ष्मी, चांदनी, मां काली, सखी, सरस्वती, उजाला, जय मां दुर्गा, जय मां काली, गणेश समूह की 15 महिलाएं हैं। जबकि गौरीबाजार ब्लाॅक के डॉ. भीमराव, हिंदुस्तान, सीता, विकास, घन निरंकार, जय मां काली, सूरज, मां लक्ष्मी, रोशनी, शिवगुरु, चांदनी, शिवा, दुर्गा, गणेश, सरस्वती, ज्योति की 20 महिलाएं शामिल हैं।
वहीं, बैतालपुर ब्लाॅक के जमुना, जय दुर्गा, लक्ष्मी मां, काली मां, धनलक्ष्मी, मां कालिका, सरस्वती, शिवशक्ति भोलूनाथ, रानी, साईबाबा समूह की 15 महिलाएं शामिल हैं।

कोट
आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर गोरखपुर में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाएं शामिल होंगी। उनका चयन कर लिया गया है।
-अरुण कुमार राय, मुख्य कार्यपालक अधिकारी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed