{"_id":"64554dde92ad3ce0320fe6b4","slug":"women-showed-strength-in-voting-deoria-news-c-7-1-153645-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मतदान में महिलाओं ने दिखाया दम, 10 निकायों में पुरुषों को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मतदान में महिलाओं ने दिखाया दम, 10 निकायों में पुरुषों को पीछे छोड़ा
Sat, 06 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को प्रथम श्रेणी की लाइन में खड़ा करने में महिला मतदाताओं का बड़ा योगदान
संवाद न्यूूज एजेंसी
देवरिया। निकाय चुनाव में मतदान करने में 10 निकायों में महिलाएं आगे रहीं। जबकि गौरा-बरहज नगर पालिका में महज 13 वोट से पीछे रह गईं। कई निकायों में वह पुरुष मतदाताओं से करीब चार से पांच हजार वोट अधिक डालकर अपनी भागीदारी निभाई। इससे एक बात तो साफ है कि निकाय चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम रहेगी। अब देखना है कि महिला मतदाताओं के वोट की चोट किस प्रत्याशी के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
बृहस्पतिवार को जिले की दो नगर पालिका और पंद्रह नगर पंचायतों का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। 60.89 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो प्रथम श्रेणी है। इसमें सबसे अधिक भूमिका महिला मतदाताओं की रही हैै। देवरिया, बरहज, भाटपाररानी, रुद्रपुर, सलेमपुर भटनी, गौरी बाजार को छोड़ दिया जाए तो सभी नगर पंचायतों में महिला मतदाताओं ने जमकर वोट डाले हैं। जबकि पुरुष वोटर पीछे रह गए हैं। इतना जरूर है कि कुल पड़े मत 281026 में महिलाएं 2140 वोट पीछ रह गई हैं। अगर वह अन्य सात निकायों में भी आगे रहतीं तो पुरुष वोटरों से बड़ा अंतर होता।
इन निकायों में रही आगे-
निकाय- -पुरुष मतदाता- - महिला मतदाता -
तरकुलवा- -5639 - 6292
बरियापुर- -4370 - 4946
पथरदेवा- - 5279 -5660
रामपुर कारखाना- - 2729 -2945
मदनपुर- -5688 -6895
बैतालपुर- -6366 -6465
हेतिमपुर -5294 - 5796
भलुअनी- -5689 -6133
लार- -7619 -8058
मझौलीराज- -5116 -5577
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --