{"_id":"6887c45df70abbc6b50f8fe4","slug":"women-protest-against-power-cuts-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-159439-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली कटौती के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली कटौती के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
Tue, 29 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बिजली कटौती के विरोध में पुराना बरहज वार्ड की 20-25 महिलाओं ने सोमवार को तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी से बिजली निगम के खिलाफ शिकायत करते हुए नाराजगी जताई।
सुबह करीब 11:30 बजे महिलाएं एसडीएम कार्यालय पर पहुंची। उनका कहना था कि बिजली मिले या न मिले, समय से बिल जमा करना मजबूरी है। समय से बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने और केस दर्ज कराने की धमकी दी जाती है।
उनका कहना था कि पिछले सात दिनों से वार्ड की आपूर्ति ठप है। इससे मोहल्ले में अंधेरा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इस मौके पर रमावती देवी, कोसिली देवी, सीता देवी, दुर्गावती, पुष्पा, महेश्वरी, शांति देवी, माधुरी, रीता, संजीदा आदि मौजूद रहीं।
उधर, बरांव में चार दिन से 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। इससे गांव के लोग अंधेरे में है। अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं जा सका है। इससे लोगों में नाराजगी है। महेन विद्युत उपकेंद्र से बरांव गांव में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। इससे गांव को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। गांव के उपेंद्र नाथ पांडेय, निशेष पांडेय, भोला, सिक्की, छोटू पांडेय रामआसरे आदि का कहना है कि चार दिन पहले तेज आवाज के साथ ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत के बाद ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सका है। इसके लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जेई रामरतन ने बताया कि इंडेंट बनाकर भेजा गया है। ट्रांसफार्मर मिलते ही लगवा दिया जाएगा।