{"_id":"656ccea11b2526d46100d914","slug":"women-police-house-and-barrack-will-be-built-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-14227-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 1.20 करोड़ से बनेगा महिला पुलिस आवास और बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 1.20 करोड़ से बनेगा महिला पुलिस आवास और बैरक
विज्ञापन
कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को आवास के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
कोतवाली परिसर में बन रहा है चार मंजिला भवन
सलेमपुर। कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के आवास के लिए कोतवाली परिसर में चार मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बैरक की कमी के चलते अधिकांश पुलिसकर्मी किराए की मकान में रहने को मजबूर हैं। उम्मीद है कि मार्च माह से एक कैंपस में एक साथ सभी पुलिस कर्मी रहने लगेंगे।
कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मचारियों को रहने की आवश्यकता के अनुसार बैरक की संख्या कम है। जिसके चलते पुलिसकर्मियों को प्राइवेट में कमरा लेकर रहना पड़ता है। उनकी परेशानी को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए शासन को पत्र भेजा था। शासन ने कोतवाली परिसर में चार मंजिला आवासीय भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख की धनराशि जारी कर दी है। धन स्वीकृत होने के बाद अब निर्माण कार्य यूपीपीसीएल ने शुरू करा दिया है।
सबसे नीचे पांच-पांच कमरा, शौचालय व भोजनालय सहित दो फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जो महिला सिपाहियों के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा पहले, दूसरे व तीसरे फ्लोर पर बैरक बनाया जा रहा है। इसमें पुरूष पुलिस कर्मी निवास करेंगे। ठेकेदार मनोज भट्ट ने बताया कि प्रयास है कि फरवरी में भवन विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए।