फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women heads should make village panchayats excellent.

Deoria News: ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाएं महिला प्रधान

Sun, 02 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women heads should make village panchayats excellent.
सोनूघाट। सदर ब्लाॅक सभागार में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को महिला प्रधानों को प्रशिक्षित कर उन्हें ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट बनाने और महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डीपीआरओ रतन कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। डीपीआरओ रतन कुमार ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जब परिवार की महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि सशक्त ग्राम पंचायत के लिए सशक्त महिला प्रधान का भी होना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद महिलाएं खुद अपने ग्राम पंचायत का नेतृत्व कर उसे उत्कृष्ट बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। इसलिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी को गांव के विकास में लगाएं। डीपीआरसी सहप्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को सशक्त करना, पंचायती राज व्यवस्था में उनकी सक्रिय भूमिका को और मजबूत बनाना तथा ग्राम स्तर पर सुशासन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक में आलोक तिवारी, प्रदीप मणि, अर्पिता द्विवेदी, एडीओ पंचायत विंध्याचल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed