फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women created ruckus in Nagar Panchayat

महिलाओं ने नगर पंचायत में किया हंगामा

Mon, 08 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women created ruckus in Nagar Panchayat
महिलाओं ने नगर पंचायत में किया हंगामा
विज्ञापन

लार (देवरिया)। सभासद पति पर पीएम आवास के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाकर लार नगर पंचायत में लाभार्थी महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं का तेवर देख कर्मचारी सकते में आ गए। मामले की जानकारी पर पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव से महिलाओं ने आवास के नाम पर रकम लेने की बात कही।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि सभासद के पति ने पीएम आवास के नाम पर बीस हजार रुपये की वसूली की है। चेयरमैन ने रकम को वापस कराकर आरोपी सभासद के पति पर कार्रवाई कराने का दिया। इसके बाद नाराज महिलाएं शांत हुईं। उधर, सभासद ने पति पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर के जरूरतमंदों को आवास दिया जा रहा है। इसके लिए तीन किस्तों में लाभार्थी के खाते में भवन निर्माण के लिए रकम भेजी जाती है।
विज्ञापन

नगर के इंद्रानगर वार्ड की चंदा देवी, रीता देवी, प्रभु प्रजापति का आरोप है कि सभासद के पति ने आवास दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये मांगने लगे। रकम नहीं देने पर आवास नहीं देने की बात कही। इस पर उन लोगों ने प्रथम किस्त आने पर पांच हजार और द्वितीय किस्त आने पर पंद्रह हजार रुपये दे दिया। इस बात से नाराज महिलाएं सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। वहां आवास दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाकर आरोपी सभासद के पति के खिलाफ नारेबाजी की। इस संबंध में चेयरमैन सरोज यादव ने बताया कि आवास के नाम पर रकम लेना गलत बात है। आरोपी के खिलाफ जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई कराई जाएगी। उधर सभासद समीना अंसारी ने बताया की महिलाओं का आरोप बेबुनियाद है। कुछ लोग साजिश कर उनके पति को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed