फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   'Women are feeling insecure'

‘महिलाएं खुद को महसूस कर रही हैं असुरक्षित’

Mon, 08 Mar 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
'Women are feeling insecure'
महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट पर एपवा कार्यकर्ताओ ने दिया धरना। - फोटो : DEORIA
‘महिलाएं खुद को महसूस कर रही हैं असुरक्षित’
विज्ञापन

देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे, वहीं डीएम कार्यालय पर महिला संगठनों ने सोमवार को धरना दिया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से आयोजित धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि देश व प्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से अराजकतत्वों का हौसला बुलंद है। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के हित में सिर्फ दिखावा कर रही है। इस दौरान जिला सचिव सुमन गोड़, प्रेमलता पांडेय, नीलम सिंह, सविता सिंह, शोभा, उर्मिला, रेनू, सुनैना, अनीता आदि मौजूद रहीं। उधर, महिला एकता शक्ति ने गाजे-बाजे के साथ रंग, गुुलाल उड़ाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठन की अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि बिहार की तर्ज पर प्रदेश में नशाखोरी बंद की जाए। महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म और हत्या जैसे वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ और सख्त कानून बने। उन्होंने महिलाओं के मुकदमे का शीघ्र निस्तारण कराने, 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने, दहेज प्रथा पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान सुनीता गोड़, सावित्री गुप्ता, नीतू, रेखा, सपना, सरिता, उर्मिला, सुजाता, गीता, दुर्गा, सपना, वंदना, उषा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed