{"_id":"64aaf96bcd5061a0510a470c","slug":"women-and-men-protested-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-894-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला-पुरुषों ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला-पुरुषों ने किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
बरहज के कपरवार के महिला-पुरुषों ने किया विरोध प्रदर्शन संवाद
जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़कों पर जलभराव से हैं खफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार गांव के पूरब मोहल्ला की महिलाओं और पुरुषों ने जलनिकासी का समुचित प्रबंध न होने पर रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि गांव-मुहल्ले में बारिश के पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई है, जिससे सड़कों और अन्य जगहों पर जलभराव हो गया है। इससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
पूर्व प्रधान गजेंद्र बहादुर सिंह के घर से गोपाल रावत के घर तक, रामलीला मैदान सहित अन्य जगहों पर एकत्रित बारिश के पानी को लेकर शाम को 20-25 महिला-पुरुष घर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि जलभराव से उठ रही सड़ांध से जीवन मुहाल हो गया है। जबकि संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय सता रहा है। उनका कहना है कि सड़कों पर बारिश का पानी और कीचड़ के कारण घर से निकलना दुश्वार हो गया है। बारिश के मौसम में रात में जरूरत पड़ने पर महिला-पुरुष और बच्चों को काफी दिक्कत होती है। इस दौरान बसंत मिश्र, निर्मला रावत, सविता, ज्ञानी देवी, बसंती रावत, लल्लन कन्नौजिया, सुरेंद्र कन्नौजिया, अनुभव पांडेय आदि मौजूद रहे।