फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women ahead of men in voting

मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

Fri, 04 Mar 2022 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Women ahead of men in voting
मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की सभी सात सीटों पर कुल 56.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सर्वाधिक 59.29 प्रतिशत मतदान पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में हुआ। सलेमपुर में सबसे कम 51 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है।
छठे चरण के तहत जिले में मतदान बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। जिले में कुल 12 लाख 42 हजार 14 पुरुष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 19 हजार 678 हैं। विधानसभा चुनाव में छह लाख 27 हजार 443 पुरुषों ने मतदान किया है। सात लाख 11 हजार 63 महिला मतदाताओं ने वोट डाले हैं।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवी पैट जमा हो गए हैं। अधिकारी-कर्मचारी मतदान के आंकड़े जुटाने में मशगूल रहे। आधी रात के बाद जिले भर से मतदान का आंकड़ा तैयार हुआ। मतदान कार्मिकों व जवानों की आवाजाही शुक्रवार को भी लगी रही। कंट्रोल के कर्मचारी सक्रिय दिखे। दोपहर दो बजे तक कंट्रोल रूम में तीन काल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed