फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women accused of occupying land

Deoria News: थाने पहुंचीं महिलाओं ने जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप

Mon, 14 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women accused of occupying land
पुलिस बोली-एक पक्ष समाधान दिवस पर डीएम के सामने हुआ था पेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। खखड़ी गांव से रविवार को थाने पहुंचीं महिलाओं ने बगल गांव के एक शख्स पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि जमीन कब्जा करने वाला शख्स उन लोगें की झुग्गी-झोपड़ियां उजाड़ रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि एक पक्ष समाधान दिवस पर डीएम के सामने पेश हुआ था। दूसरा पक्ष भी आया है। राजस्व टीम से पैमाइश कराने के बाद ही सत्यता की जानकारी होगी।

खखड़ी गांव निवासी जगन्नाथ चौहान, विश्वनाथ चौहान, उमापति चौहान, मंगल चौहान, ललीता देवी, रामाकांत, आशुतोष, मुखलाल, खुबलाल, श्यामा देवी और अनिरुद्ध का आरोप है कि उनके समेत 12 लोगों की करीब 18 कट्ठा पैतृक जमीन पर बगल के गांव के एक शख्स ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। शनिवार को समाधान दिवस पर दूसरा पक्ष भी पहुंचकर डीएम के सामने पेश हुआ था। दोनों पक्षों की मौजूदगी में राजस्व टीम पैमाइश करेगी, तभी हकीकत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed