फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman's death, protested by keeping dead body in front of hospital at midnight

Deoria News: महिला की मौत, आधी रात को अस्पताल के सामने शव रख कर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, protested by keeping dead body in front of hospital at midnight
प्रसुता की मौत के बाद परिजनो को समझाती पुलिस।श्रोत शोसल मीडिया
देवरिया। शहर के एक निजी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद एक महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सोमवार की रात में शव को अस्पताल गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर योगेंद्र और कोतवाल दिनेश मिश्र मौके पर पहुंचे और केस दर्ज करने का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद परिजन माने और प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली के बटुलही गांव निवासी अंगिता (38) वर्ष पत्नी विशुनदेव सोमवार को पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए शहर के परमार्थी पोखरा के पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई तो अस्पताल से दूसरे निजी अस्पताल में आईसीयू के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की मौत ही जानकारी होने पर परिजन रात में करीब 11 बजे निजी अस्पताल के गेट पर लेकर पहुंचे और शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी और मासूमों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन डाॅक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। डाॅक्टर के न आने पर परिजन धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
देवरिया। मंगलवार को तीन डॉक्टरों की टीम ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित रख दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा कि अंगिता की मौत किन कारणों से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
पथरी की जगह बच्चेदानी का कर दिया ऑपरेशन
- गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में जीवन-मृत्यु से जूझ रही है महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का भाटपाररानी नगर के एक चर्चित प्राइवेट नर्सिंग होम में मंगलवार की रात पथरी का ऑपरेशन होना था। महिला दिन में ही भर्ती कर ली गई थी। रात में जब उसे ओटी में ले जाया गया तो सर्जन ने पथरी का ऑपरेशन करने के बजाय उसके बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद उसे तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद महिला की हालत खराब होने लगी। उसका पेट फूल गया। यह देख नर्सिंग होम के कर्मचारियों और चिकित्सकों के होश उस समय उड़ गए, जब उन्हें यह जानकारी हुई कि महिला का पथरी के बजाय बच्चेदानी का ऑपरेशन हो गया है। नर्सिंग होम के मालिक ने महिला को तत्काल एंबुलेंस से देवरिया और फिर गोरखपुर भेज दिया। महिला का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित शिकायत करते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed