{"_id":"6345c031648cdc65b44e4567","slug":"woman-who-went-out-for-a-walk-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-deoria-news-gkp453693930","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने निकली महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने निकली महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर मंगलवार सुबह टहलने निकली एक महिला की वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
थाना क्षेत्र के सिरसिया पट्टी हुसैन उर्फ बसंतपुर धूसी गांव निवासी प्रेमिया देवी (58) पत्नी स्व. परशुराम कुशवाहा भोर में रोज की तरह टहलने के लिए देवरिया-कसया रोड पर निकली थीं। इसी दौरान गांव के सामने ही किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मौत की खबर जब पुत्र श्रवण, रामू, रामा तथा बेटी अनीता को हुई तो वे दहाड़े मार कर रोने लगे।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की हादसे में मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।