फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wife beat husband and his girlfriend with slippers in deoria

प्यार के साइड इफेक्ट्स: महिला ने सरे बाजार पति और प्रेमिका को चप्पल से पीटा, बोली- जिंदगी बर्बाद हो गई

Wed, 05 Jul 2023 04:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 04:52 PM IST
सार

एक शादीशुदा युवक को उसकी प्रेमिका ने फोन से बाजार करने के बहाने बुलाया। इसी बीच इसकी भनक युवक की पत्नी को लग गई। वह आनन-फानन बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ बाजार में पहुंच गई। पति को किसी और के साथ देख पत्नी ने दोनों पर चप्पलों की बरसात कर दी।

विज्ञापन
wife beat husband and his girlfriend with slippers in deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले के तरकुलवा कस्बे में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी अपने पति व उसकी प्रेमिका को पकड़कर चप्पलों से उनकी पिटाई करने लगी। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच प्रेमिका मौका देखकर थाने भाग गई, उसके पीछे-पीछे पत्नी भी पहुंच गई। इधर मौका देखकर पति भी फरार हो गया।

विज्ञापन


तरकुलवा कस्बे में रामपुर थाना क्षेत्र का एक शादीशुदा युवक तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को फोन से बाजार करने के बहाने बुलाया। इसी बीच इसकी भनक युवक की पत्नी को लग गई। वह आनन-फानन बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ तरकुलवा कस्बे में पहुंच गई। तब तक दोनों मुख्य चौराहे पर एक साथ दिख गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा सिर पर: राप्ती-रोहिन के ठहराव पर न जाएं, अक्तूबर तक बरपाती है कहर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें साथ देखकर पत्नी भड़क गई। उसने दोनों को पकड़कर चप्पल से पीटना चालू कर दिया। कस्बे में बाजार लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। इस बीच मौका देखकर प्रेमिका थाने भाग गई तो पत्नी भी पीछा करते थाने के गेट तक पहुंच गई। तब तक मौका पाकर पति भी भाग गया। पत्नी ने कहा कि उसे कई दिनों से शक था लेकिन दोनों को रंगे हाथ नहीं पकड़ पा रही थी। उसने कहा कि दोनों ने मिलकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।

इसे भी पढ़ें: मोहब्बत में सब कुर्बान: चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति ने थाने में लगाई गुहार

पुलिस ने किसी तरह पत्नी को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। जबकि प्रेमिका को डांट-फटकार लगाकर कुछ देर बाद उसके गांव भेज दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, दोनों को समझा-बुझाकर अपने-अपने घर भेज दिया गया है। अब विवाद की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed