फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   'Woman power is a symbol of courage, valor and dedication'

‘नारी शक्ति साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक’

Mon, 08 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
'Woman power is a symbol of courage, valor and dedication'
‘नारी शक्ति साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक’
विज्ञापन

देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को एकल पुष्प और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला मोर्चा गोरखपुर की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण सदैव भाजपा की मोदी और योगी सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु रहा है। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि देशविकास की ओर बढ़ रहा है। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि महिलाओं को सामाजिक और वित्तीय मुद्दों में समान अवसर मिले। नारी संघर्ष, धैर्य, त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। डॉ. पारुल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संकल्प लेने की अपील की कि हम सभी ऐसा काम करें कि यह युग नए भारत की नारी शक्ति का युग हो। समारोह को जितेंद्र प्रताप राव, निर्मला गौतम, लीलावती विश्वकर्मा ने संबोधित किया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा तथा संचालन आशा ओझा ने किया। इस दौरान ऊषा पासवान, संजय पांडेय, अंबिकेश पांडेय, रेनू देवी, अजय पांडेय, मिनती सिंह, दुर्गावती देवी, बीना त्रिपाठी, आशा नायक, विजय लक्ष्मी सिंह, मुन्नी शर्मा, तारा देवी, माला देवी, लीलावती विश्वकर्मा, ममता वर्मा, उमा भारती, लोकावती देवी, संजू देवी, मीना कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed