{"_id":"65e766abc1f3a545cf033a2f","slug":"woman-ornaments-snatche-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-120751-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला को झांसा देकर गहने उड़ा ले गए जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला को झांसा देकर गहने उड़ा ले गए जालसाज
Wed, 06 Mar 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
......
- कोतवाली थाना के महज 300 मीटर पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर दो बदमाश एक महिला के साथ जालसाजी कर जेवरात उड़ा ले गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई। हालांकि, महिला को पुलिस ने अपनी वाहन में बैठाकर घटना स्थल का जायजा लिया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
लार थाना क्षेत्र के तेतरी हरदो गांव की रहने वाली मीरा त्रिपाठी पत्नी कमलेश त्रिपाठी सोमवार की दोपहर घर से ऑटो में बैठकर गोरखपुर अपने किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकलीं। अभी वह सलेमपुर बस स्टैंड पहुंची थीं कि दो जालसाज पहुंच गए।
आरोप है कि उन्होंने महिला से अधिक दाम पर गहने खरीदने का झांसा दिया। महिला को झांसा देकर कान की बाली और हाथ की दो अंगूठी निकलवाकर बैग में रखवा लिए और महिला को कागज के रुपये की गड्डी बनाकर हाथ में थमा दिया। उसके बाद बस में बैठाकर कोतवाली थाना से महज 300 मीटर की दूरी से कान की बाली और हाथ की अंगूठी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों से लुटने के बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची और बोली, साहब! मैं गोरखपुर अपनी ननद के घर गृह प्रवेश के लिए जा रही थी। दो बदमाश झांसा में लेकर मेरे कान की बाली और हाथ की अंगूठी लेकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस घटनास्थल के अगल -बगल सीसी टीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी अभी मुझे नहीं है। पता करा रहा हूं। घटना सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।