{"_id":"665a42bc91c6527f39005c58","slug":"woman-found-hang-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-126908-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
Sat, 01 Jun 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रयागपुर छपरा गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रयागपुर छपरा गांव निवासी श्याम बहादुर की शादी दो साल पूर्व कसिली गांव में नीलू के साथ हुई। नीलू ने अपने फेसबुक पर अपना एक फोटो शेयर कर दिया था। फोटो शेयर होने के बाद पति को यह अच्छा नहीं लगा। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ऑटो चालक है। विवाद के बाद वह ऑटो लेकर सलेमपुर चला गया। उसके बाद पत्नी नीलू का शव कमरे में अंदर पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिवार के सदस्यों ने नीलू को काफी देर तक बाहर निकलते नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो नीलू का शव फंदे से लटका था। इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।