{"_id":"66621356a0d21b2c250982c4","slug":"woman-flew-away-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-127257-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिगर के टुकड़ों को छोड़ टैटू वाले पर आया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिगर के टुकड़ों को छोड़ टैटू वाले पर आया दिल
Fri, 07 Jun 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचीं युवक की विवाहिता पत्नी और प्रेमिका
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला उसी गांव के एक युवक के बाजू और सीने पर बने टैटू को देखकर इस कदर आकर्षित हो गई कि अपने पति और तीन बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ने का फैसला कर ली। उसे अपने तीन मासूम जिगर के टुकड़ों पर भी तरस नहीं आई। दोनों डेढ़ साल से हरियाणा में रह रहे थे। प्रेमी युवक के साथ फरार महिला छह माह से गर्भवती है। युवक भी दो बच्चों का पिता है। उसकी विवाहिता पत्नी और प्रेमिका बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर युवक पर दावा ठोंकने लगीं।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों की मां डेढ़ वर्ष से प्रेमी युवक के साथ हरियाणा प्रांत में रह रही थी। वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। छह माह से गर्भवती है। उधर, युवक की विवाहिता के परिवार वाले उसे तलाशते हुए पता लगाकर हरियाणा प्रांत के ठिकाने पर पहुंच गए। वह उसे वहां से दो माह पहले गांव ले आए। युवक दो माह से अपनी ससुराल में रह रहा था। प्रेमी के गायब होने के बाद उसकी प्रेमिका ने भी गांव आकर प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस युवक को उसकी ससुराल से पकड़कर थाने लाई तो दो बच्चों को लेकर विवाहिता पत्नी भी थाने में पहुंच गई। दोनों युवक पर दावा ठोंकने लगीं। प्रेमिका तो उसकी विवाहिता पत्नी के साथ रहने को तैयार थी लेकिन विवाहिता पत्नी सौतन के साथ रहने को राजी नहीं है। ऐसे में दो महिलाओं के चक्कर में युवक को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी रतन कुमार पांडेय ने कहा कि गर्भवती महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में न्यायोचित कार्रवाई होगी।