फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman flew away

Deoria News: जेवरात, रुपये लेकर प्रेमी के साथ भागी विवाहिता

Sat, 08 Jun 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
woman flew away
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पति ने पत्नी को ढूंढ़ने के लिए पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता जेवरात और समूह से निकाले गए एक लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ भाग गई है। पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। पीड़ित पति का आरोप है कि विवाहिता की मामा के पोते के बात होती थी।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का पति पोलदारी करता है। विवाहिता ने दो समूहों से 50-50 हजार रुपये निकालकर रख लिया था। वह दस अदद जेवरात और एक लाख रुपये लेकर एक माह पहले घर से निकल गई। पति जब शाम को काम से लौटा तो देखा पत्नी घर पर नहीं थी। फिर फोन मिलाने पर विवाहिता बोली, मौसी के घर जा रही हूं। जबकि उसका मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र में पति के मामा के पोते से एक साल से चक्कर चल रहा है। वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए कई बार पकड़ी जा चुकी है। हालांकि, किसी सहेली से बात होने का हवाला देकर पति को मना लेती थी। पति का आरोप है कि समूह से निकाले रुपये और जेवरात लेकर भागी है। अब पति को समूह की किस्त भरनी पड़ रही है। पति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। विवाहिता की लोकेशन ट्रेस कर धर-पकड़ की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो केस दर्ज कर विवाहिता की खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed