फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies of electric shock

Deoria News: करंट लगने से महिला की मौत

Sat, 23 Nov 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electric shock
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार में बृहस्पतिवार की दोपहर पानी गर्म करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला के मायके वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। वह पोस्टमार्टम हाऊस पर महिला के मौत की जानकारी को लेकर आपस में भिड़ गए थे। रिश्तेदारों ने उन्हें समझा- बुझाकर दूर हटाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बांसपार की निवासी जितेन्द्र सैनी की पत्नी शोभा सैनी (35) बृहस्पतिवार की दोपहर पानी गर्म कर रही थी। ससुरालियों की माने तो पानी गर्म करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे घर लाकर इसकी जानकारी पुलिस को दिए।
विज्ञापन

वहीं महिला के मायके वालों का कहना है कि शोभा की मौत संदिग्ध लग रही है। दो दिन पूर्व शोभा अपने बहन की बेटी के सगाई में गई थी, जहां जाने के दौरान उसके पति से उसका झगड़ा हुआ था। झगड़ा के तीसरे दिन ही उसकी मौत हुई है। वहीं उनका आरोप था कि मौत की जानकारी ससुरालियों ने मायके वालों को नहीं दी थी। उधर, महिला की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ था। उसके बेटी व बेटे का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतका की दो बेटी सलोनी, शिवानी व बेटा आयुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed