फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies due to lightning strike

Deoria News: बिजली गिरने से महिला की मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के मेहड़ा पुरवा में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बिजली गिरने से चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन गोरखपुर एम्स ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा निवासी विद्यावती देवी 52 पत्नी अरविंद यादव सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर थी, इसी बीच बारिश के दौरान बिजली गिर गई और उसकी चपेट में आ गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे, जहां उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर एम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहां से परिजन देवरिया इमरजेंसी लेकर आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। विद्यावती के परिवार में दो लड़के अविनाश यादव 22, आदित्य 20 व पुत्री दिव्या 15 वर्ष हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


-------
घायल की इलाज के दौरान मौत
देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के मोहाव काली मंदिर में पास करीब नौ दिन पहले हुई दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
कटइलवा गांव निवासी हुसैनी 50 बकरीद के दिन कहीं जा रहा था, इसी बीच सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed