{"_id":"669427ab61fb2d754e00b1e4","slug":"woman-dies-after-falling-from-roof-after-being-pushed-by-monkey-deoria-news-c-208-1-deo1004-130263-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बंदर के धक्का देने से छत से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बंदर के धक्का देने से छत से गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। छत पर झाड़ू लगाने गई महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। इससे महिला सर के बल नीचे गिर पड़ी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महदेवा निवासी किसमावती देवी (50) पत्नी रमाकांत चौरसिया रविवार की सुबह झाड़ू लगाने छत पर गईं। वहां एक बंदर था। महिला ने बंदर को भगाने के लिए शोर मचाया। बंदर भागने की बजाय महिला के ऊपर ही कूद गया और उन्हें धक्का दे दिया। धक्का देने से किस्मती देवी मुंह के बल इंटरलॉकिंग सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी रामपुर कारखाना पहुंचे, जहां हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही पति रमाकांत चौरसिया, बेटे प्रेमचंद, राम जीवन, राम सागर, भोला, रामप्रवेश पुत्री रागिनी चौरसिया और रिंकू चौरसिया दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए उन्हें लेकर घर चले आए। दोपहर में परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।