फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies after being hit by tractor

Deoria News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 18 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by tractor
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

एकौना। खेत में कंबाइन से कटाई के बाद धान की गिरी बालियों को बटोरने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
घटना शनिवार की शाम क्षेत्र के सरांव बुजुर्ग गांव में हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। सरांव बुजुर्ग गांव के रामलखन साहनी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी पत्नी मेनका देवी 50 भी मजदूरी करती थीं। शनिवार को गांव में कंबाइन से लोग खेत में धान कटवा रहे थे।
महिला खेत पर बोरी लेकर बालियां एकत्र कर रही थी। इस दौरान धान की ढुलाई में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed