{"_id":"62239a7382281500f012d8d5","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-bike-in-bhatani-salempur-news-gkp4290144184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन
बाइक की चपेट से महिला की मौत
भटनी। बलुआ अफगान गांव के सामने शनिवार दोपहर खेत से चारा काटकर लौट रही महिला, बाइक की चपेट में आ गई। महिला की मौत हो गई। मृत महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया है।
भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ अफगान के सहला टोला निवासी इंद्रावती देवी (55) पत्नी स्व. गुमाई राजभर शनिवार दोपहर को चारा काटकर घर लौट रही थी। वह भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर पैदल आ रही थीं। उसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक की वह चपेट में आ गईं। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चालक बाइक लेकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंचे बेटे अनिल राजभर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
अनिल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववालों ने कांग्रेस नेता डॉ. सत्य नारायण शर्मा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की है। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि बाइक की चपेट से महिला की मौत हुई है। केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।