फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman died in miserable conditions

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 09 Feb 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
woman died in miserable conditions
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरुखिया में बृहस्पतिवार को दोपहर में एक महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर शाम पुलिस शव को थाने लाई। परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई। मायके वाले भी सूचना पाकर थाने पहुंच गए और तहरीर देने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

ग्राम पचरुखिया निवासी रामाशंकर यादव के बेटे राजकुमार यादव की शादी 2 वर्ष पूर्व बिहार के सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ग्राम वीरेंद्र यादव की पुत्री निपुल उर्फ तिरंगा से हुई थी। उसको एक वर्ष का पुत्र प्रियांशु भी है। पति राजकुमार इस समय सहारनपुर में प्राइवेट जॉब करता है। दोपहर में घर के अंदर कमरे में मृतक निपुल देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन अंधेरा होने पर दाह संस्कार के लिए वाहन से लेकर निकले और गांव के लोगों से यह कहा कि दवा कराने ले जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस ने परिजन के मोबाइल की लोकेशन से वाहन को ढूंढ निकाला। देर शाम थाने ले आई। इसके बाद परिजनों से पूछताछ करने लगी। इसी बीच सूचना पाकर मायके वाले भी थाने पहुंच गए और तहरीर देने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बनकटा अमित राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मायके वाले तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed