{"_id":"6669fe61258ae81b8a0d2ea4","slug":"woman-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-127666-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बहू का इलाज कराने आई वृद्धा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बहू का इलाज कराने आई वृद्धा की हादसे में मौत
Thu, 13 Jun 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
शहर की न्यू काॅलोनी मोहल्ले में हुआ हादसा, परिजनों का रोकर बुरा हाल
देवरिया। शहर की न्यू काॅलोनी में बहू का इलाज कराने आई एक वृद्धा को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की रहने वाली चन्द्रावती देवी (65) पत्नी स्व. दीपनरायन बुधवार की सुबह अपनी बहू को लेकर शहर की न्यू काॅलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई थीं। अभी वह न्यू काॅलोनी मोहल्ले में पहुंची थी कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है, उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।