फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman broke her hand when she refused to save land

भूमि बचने से मना करने पर महिला का हाथ तोड़ा, गांव छोड़ने की धमकी

Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman broke her hand when she refused to save land
भूमि बचने से मना करने पर महिला का हाथ तोड़ा
विज्ञापन

रामपुर कारखाना(देवरिया)। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में जानमाल सुरक्षा की थाने पर गुहार लगा कर लौट रही एक महिला ने भूमि बेंचने से मना कर दिया तो नाराज कुछ लोगों ने पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। महिला को गांव छोड़ने की धमकी भी मिली है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के बरारी गांव निवासी नाजिया खातून का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग जबरन उनकी जमीन का बैनामा कराना चाहते हैं। आरोपियों ने कई बार उनसे भूमि का बैनामा कर गांव छोड़ने की धमकी दी थी। उसने जमीन का बैनामा करने से इनकार कर दिया। इस पर रविवार को आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। एक भी पुलिसकर्मी मौके पर जांच करने गांव नहीं पहुंचा। कोई कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। तहरीर देकर घर लौट रही महिला को गांव के 10 लोगों ने घेर लिया और दौड़ा-दौड़ा कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना में महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई और हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल हालत में शाम को वह फिर थाने पहुंची। उसकी हालत देख पुलिसकर्मियों ने मेडिकल कराया और उससे तहरीर देने को कहा। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बनारसी यादव, आकाश, प्रिंस, दिनेश, जीतेंद्र और पिंटू समेत 10 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed