फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman born baby in train

ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Mon, 22 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
woman born baby in train
महिला ने बच्चे के दिया जन्म
विज्ञापन

देवरिया। एक्सप्रेस बन कर चल रही पैसेेंजर ट्रेन से सोमवार को एक गर्भवती दवा कराने के लिए जिला मुख्यालय आ रही थी। इसी दौरान ट्रेन में उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। घर की महिलाओं ने कपड़े का घेरा बनाकर ट्रेन में ही प्रसव कराया। सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों के सहयोग से अस्पताल भेजवाया गया। सिवान जिला के नरहट गांव निवासी नूर नैसा पत्नी सैद इस्लाम ट्रेन बनकटा स्टेशन पर चढ़ी। उसके साथ उसकी मां बनकटा थाना क्षेत्र के दास नरईया गांव निवासी नूरजहां और भाभी सबीना बेगम भी थी। यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर गाड़ी संख्या 05141 सीवान से गोरखपुर को जाने वाली ट्रेन की जनरल बोगी में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ही थी कि उसको बच्चा पैदा हो गया। इसकी सूचना आरपीएफ को मिलते ही एसआई रामअवतार, मुख्य आरक्षी परमेन्द्र राय, उपेन्द्र मिश्र, ओमवीर यादव मौके पर पहुंच गए। प्रसूता को ट्रेन से उतारवा कर एंबुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। परिवारीजनों के अनुसार महिला का तीसरा बच्चा पैदा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed