फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman body found hanging in room at Deoria

Deoria News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, घर में मचा कोहराम

Sun, 15 May 2022 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 May 2022 03:21 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि आरती का परिवारवालों से अक्सर विवाद होता रहता था। जिसको लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई है। सीओ रुद्रपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Woman body found hanging in room at Deoria
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के देवपार गांव में रविवार की सुबह कमरे में राहुल की पत्नी आरती (28) का शव फंदे से लटकता पाया गया। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बवाल काटा।

विज्ञापन


मदनपुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी रामप्रवेश यादव की बड़ी बहू आरती शनिवार की शाम भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह प्रिंस (07) और गौरी (05)  मां को फंदे से लटकता देख चीखने लगे। घर में अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। जबकि उसके मायके भलुअनी थाना क्षेत्र के मरहवां के लोग भी पहुंच गए। सभी आरती की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। आरती का पति राहुल दुबई में रहता है। वह घर पर सास-ससुर, ननद, देवर और छोटे बच्चों के साथ गांव रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सीओ रुद्रपुर जिलाजीत ने थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर, एसआई संतोष यादव के साथ घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरती का परिवारवालों से अक्सर विवाद होता रहता था। जिसको लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई है। सीओ रुद्रपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

दादी को नहीं छोड़ रहे थे बच्चे

बरहज क्षेत्र के देवपार गांव निवासी राहुल की पत्नी आरती का शव फंदे से लटकता पाया गया। मां को फंदे से झूलता देख बच्चे प्रिंस और गौरी दहाड़ें मार रहे थे। बच्चों को रोता देख सभी भावुक हो जा रहे थे। इसी बीच आरती के मायके पक्ष के लोग दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाने का प्रयत्न किया। लेकिन दोनों बच्चे बाबा और दादी को नहीं छोड़ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed