{"_id":"6280cd28b4d0353f53126522","slug":"woman-body-found-hanging-in-room-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, घर में मचा कोहराम
Sun, 15 May 2022 03:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 May 2022 03:21 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि आरती का परिवारवालों से अक्सर विवाद होता रहता था। जिसको लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई है। सीओ रुद्रपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के देवपार गांव में रविवार की सुबह कमरे में राहुल की पत्नी आरती (28) का शव फंदे से लटकता पाया गया। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बवाल काटा।
विज्ञापन
मदनपुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी रामप्रवेश यादव की बड़ी बहू आरती शनिवार की शाम भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह प्रिंस (07) और गौरी (05) मां को फंदे से लटकता देख चीखने लगे। घर में अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। जबकि उसके मायके भलुअनी थाना क्षेत्र के मरहवां के लोग भी पहुंच गए। सभी आरती की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। आरती का पति राहुल दुबई में रहता है। वह घर पर सास-ससुर, ननद, देवर और छोटे बच्चों के साथ गांव रहती थी।
विज्ञापन
मौके पर सीओ रुद्रपुर जिलाजीत ने थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर, एसआई संतोष यादव के साथ घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरती का परिवारवालों से अक्सर विवाद होता रहता था। जिसको लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई है। सीओ रुद्रपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दादी को नहीं छोड़ रहे थे बच्चे
बरहज क्षेत्र के देवपार गांव निवासी राहुल की पत्नी आरती का शव फंदे से लटकता पाया गया। मां को फंदे से झूलता देख बच्चे प्रिंस और गौरी दहाड़ें मार रहे थे। बच्चों को रोता देख सभी भावुक हो जा रहे थे। इसी बीच आरती के मायके पक्ष के लोग दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाने का प्रयत्न किया। लेकिन दोनों बच्चे बाबा और दादी को नहीं छोड़ रहे थे।