{"_id":"660eece91c1fef20b70c9956","slug":"woman-beaten-man-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-122743-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला ने युवक को चौराहे पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला ने युवक को चौराहे पर पीटा
Thu, 04 Apr 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर बृहस्पतिवार रात को एक महिला एक बाइक सवार को बाइक से खींचकर नीचे गिराने के बाद जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर गई। पुलिस का कहना है कि महिला का मायके खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भगवती में है। जबकि ससुराल बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला अंतर्गत भोरे में है। महिला का आरोप है कि लार थाना क्षेत्र के पिपरी हरदो का रहने वाला युवक 2015 में दस लाख रुपये लिया। इसके बाद से गायब हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि बहुत दिनों से युवक की तलाश कर रही थी। जब उसे पता चला कि युवक बाइक पर पीछे बैठ किसी के साथ खुखुंदू चौराहे पर आ रहा है तो मैं भी पहले से चौराहे पर पहुंच युवक के आने का इंतजार करने लगी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा जानकारी होने पर कार्रवाई होगी। संवाद