फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman beaten due to intercast marriage

अंतरजातीय शादी के विरोध में विवाहिता को पीटा

Thu, 21 Jul 2022 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
woman beaten due to intercast marriage
अंतरजातीय शादी के विरोध में विवाहिता को पीटा
विज्ञापन

अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। अंतरजातीय शादी करने पर एक युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात हुई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष पहले उसने दूसरी जाति की लड़की से शादी की। उसकी दो साल की बेटी भी है। वर्तमान में वह अपने गांव रह रहा है। अंतरजातीय शादी के विरोध में उसके घर वाले पत्नी के पीछे लगे रहते हैं। मंगलवार की रात हत्या करने की नीयत से लोगों ने धावा बोल दिया। वह अपनी दो साल की बेटी को लेकर जान बचाकर भाग गया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पत्नी को बुरी तरीके से पीट दिया। उन्होंने उसका मुंह बांधकर उसके निजी अंगों पर लाठी-डंडे से वार किया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है । पीड़ित ने मदनपुर थाना अध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मदनपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed