फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wires and insulators broke due to lightning in Mahen, supply remained stalled for the whole day

Deoria News: महेन में बिजली गिरने से टूटे तार और इंसुलेटर, पूरे दिन ठप रही आपूर्ति

Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wires and insulators broke due to lightning in Mahen, supply remained stalled for the whole day
उमस भरे मौसम और बिजली न होने से हलकान रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। महेन के खुदियां में सोमवार को बिजली गिरने से विद्युत उपकेंद्र से पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली की जद में आने से चार खंभों के मुख्य आपूर्ति के तार टूटकर गिर गए। जबकि 10 इंसुलेटर फुंक गए। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
महेन विद्युत उपकेंद्र से करीब 40 गांवों को आपूर्ति दी जाती है। सुबह बारिश के दौरान बीच-बीच में बिजली कड़क रही थी। खुदियां गांव में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से मुख्य आपूर्ति के चार खंभों पर लगे तार टूटकर गिर गए। 10 की संख्या में इंसुलेटर फुंक गए। बारिश थमने के बाद जेई रामरतन के नेतृत्व में कर्मचारी तकनीकी खराबी दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, मदनपुर के मठियां में लगे टीपीएमओ को लगवाने में वहां के जेई की लापरवाही सामने आई। आपूर्ति बहाल न होने और टीपीएमओ न लगाए जाने को लेकर लोग उग्र हो गए। मदनपुर के जेई को लोगों के विरोध का सामना करने की भी बात सामने आई है। एसडीओ रोहित पांडेय ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से मुख्य आपूर्ति प्रभावित हो गई थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed