{"_id":"6043c8908ebc3ee97e29367f","slug":"winner-of-competition-get-prize-deoria-news-gkp387371082","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में श्रुति, पोस्टर में निधि, भाषण में श्रेया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में श्रुति, पोस्टर में निधि, भाषण में श्रेया अव्वल
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में ड्रग की लत सेहोने वाले दुष्परिणामों पर परिचर्चा हुई। तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर शनिवार को निबंध प्रतियोगिता में श्रुति, पोस्टर में निधि व भाषण प्रतियोगिता में श्रेया अव्वल रहीं।
अलर्ट एक्शन फॉर सोशल डेवलपमेंट उनवल गोरखपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि समाज में समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे न सिर्फ बच्चे बल्कि उनके अभिभावकों को भी ड्रग की लत से होनेवाले दुष्परिणामों का पता चल सके और वे सावधान हो सकें। आयोजन सचिव डॉ. रजनीश राय ने अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि मादक पदार्थों का कोई भी पॉजिटिव पहलू नहीं है। इससे विकास बाधित होता है। अध्यक्षता जीआईसी के उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद ने की जबकि संचालन योगेंद्र मिश्रा ने किया। गोविंद सिंह ने आभार प्रकट किया। उधर, नवचेतना के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में श्रुति, कुमकुम, काजल, पोस्टर प्रतियोगिता में निधि, तन्नू, रोहित तथा भाषण प्रतियोगिता में श्रेया, अविरल, शाहबाज को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।