फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Will change the look of silk dress design

बदलेगा खादी वस्त्रों का रंग-रूप, डिजाइन

Mon, 20 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 20 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Will change the look of silk dress design
खादी
खादी को भारत के प्रत्येक घरों तक पहुंचाने का महात्मा गांधी का सपना उत्तर प्रदेश का खादी और ग्रामोद्योग मंत्रालय पूरा करने में लगा है। मंत्रालय की ओर से खादी वस्त्रों के मार्केटिंग की पूरी तैयारी चल रही है। योजना के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार खादी को बढ़ावा देने के लिए भारी अनुदान देगा। खादी वस्त्रों को आम आदमी की पसंद बनाने के लिए इसके रंग रोगन, डिजाइन रंगाई और छपाई में बदलाव किया जाएगा । इसके अलावा बाजार को आकर्षित करने के लिए नए शो रूम बनाने की योजना है।
विज्ञापन


इसके लिए खादी और ग्रामोद्योग मंत्रालय की ओर से कुशीनगर में 150 लाख रुपये की लागत से रिसर्च सेंटर खोला जा रहा है। खादी और ग्रामोद्योग मंत्रालय के कैबनेट मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने रुद्रपुर में  कहा कि यूपी सरकार गांधी के स्वदेशी मिशन को तेजी से आगे बढ़ा रही है। खादी वस्त्रों के उद्योग को पिछली सरकारों में दीमक लग गया था। इसकी उपयोगिता के मद्देनजर सरकार  व्यापक प्रचार प्रसार में लगी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में खादी के विकास के लिए काम हो रहा है। खादी के प्रचार प्रसार को फैशन शो का आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार खादी वस्त्र उद्योग को श्रम और रोजगार से जोड़कर काम कर रही है। इसके लिए खादी को विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की पसंद के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। खादी वस्त्रों की रंगाई और छपाई में परिवर्तन कर उसे आम आदमी की पहली पसंद बनाने की योजना है। इसके लिए कुशीनगर में रिसर्च सेंटर खोला जा रहा है। विशेषकर पूर्वाचल में खादी के उत्थान को गांधी आश्रमों का कायाकल्प किया जाएगा।  गांधी आश्रमों को माडर्न बनाने को सरकार अनुदान देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और पिछड़े इलाकों में नि:शुल्क् चरखा वितरित करेगी। सूत कातने वालों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मंत्रालय की ओर से पूर्वांचल में कपास की खेती पर अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed