फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wife's hands and legs tied, mouth tied and beaten, objectionable video posted on social media

Deoria News: पत्नी के हाथ-पैर, मुंह बांधकर पीटा, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

Fri, 13 Oct 2023 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 13 Oct 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Wife's hands and legs tied, mouth tied and beaten, objectionable video posted on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देवरिया जिले में विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति और शादी के अगुआ समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, महिला के साथ क्रूरता व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी पति अपने साथियों के साथ घर में बैठकर शराब का सेवन करता है।

विज्ञापन


विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट करता रहता है। कुछ दिन पूर्व महिला के हाथ-पैर और मुंह बांधकर उसकी पिटाई की और आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर मायके वालों समेत कई रिश्तेदारों को भेज दिया। पुलिस मामले में केस दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने दो वर्ष पूर्व नगर के एक मोहल्ले में अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की। दान-दहेज देकर पति के साथ विदा किया। शादी के बाद तीन माह बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। आरोप है कि इसके बाद पति रोज रात में करीब 9 बजे शराब पीने के लिए बाजार के ही अपने साथियों को घर में बुलाकर बैठाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस दौरान महिला से बार-बार अपने साथ बैठे हुए व्यक्तियों को शराब पिलाने के लिए विभिन्न खाद्य सामग्रियों की मांग करने लगा। मना करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ ही मारपीट की जाती थी। इस दौरान गला भी दबाया जाता था। पुलिस कप्तान से शिकायत के बाद दोनों पक्ष को बुलाकर पंचायत भी हुई। लेकिन, इसके बाद भी पति की हरकतों में सुधार नहीं आया।

एक दिन पति ने महिला के हाथ-पैर बांधकर पिटाई के साथ ही उसका अश्लील वीडियो बनाकर मायके वालों व सगे-संबंधियों को भेज दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके लव वर्मा, दयानंद, शंभू दयाल गुप्ता, चुन्नु गुप्ता व अन्य दो लोगों के खिलाफ मारपीट, क्रूरता, जान से मारने की धमकी, दहेज उत्पीड़न और साइबर क्राइम के मामले में केस दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed