फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wife has changed after getting job, now she doesn't want to live with him

Deoria News: नौकरी पाने के बाद पत्नी बदल गई है, अब साथ रहना नहीं चाह रही

Tue, 11 Jul 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wife has changed after getting job, now she doesn't want to live with him
नौकरी के पाने के बाद रिश्तों में दरार, साथ रखने से कर रहीं इन्कार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोशल मीडिया पर इस समय एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला चर्चा में है। पर हकीकत तो यह है कि पहले भी इस तरह के मामले पुलिस के सामने आते रहे हैं। महिला थाने में ही तीन माह के दौरान पांच युवकों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि नौकरी पाने के बाद उनकी पत्नी बदल गई है। कहने पर कुछ सुनती नहीं है। पुलिस का मानना है कि ऐसे मामलों में अक्सर देखने को मिलता है कि दोनों के बीच सामंजस्य न बैठा पाना है। इस कारण पुलिस प्रयास करती है कि कांउसिलिंग कर दोनों को एक कर दिया जाए। सोमवार को की गई जानकारों से बातचीत तो वह बोले किसी के अधिकार और प्रतिभा का हनन नहीं होना चाहिए। अगर कोई जिंदगी में मुकाम पाता है तो उसके पीछे उसकी मेहनत होती है।
महिला थाने में ऐसे फरियादियों का भी आना होता है, जिसमें पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हुआ और मामला इतना बढ़ जाता है कि पुलिस तक पहुंच जाता है। सभी फरियादियों की अपनी- अपनी अलग पीड़ा होती है। इतना जरूर है कि अधिकांश मामले पुलिस के पास वही पहुंचते हैं, जिसमें महिला की प्रताड़ना के होते हैं। पति की बातों की अनदेखी कर महिलाओं के जुदा होने की शिकायत भी तेजी से पुलिस के पास पहुंच रही है। आपसी सामंजस्य न बन पाने के कारण दोनाें के रिश्ते में दरार पड़ रही है। इसमें अधिकांश ऐसे केस हैं, जिसमें युवती पढ़ी-लिखी अधिक है और शादी कम पढ़े लिखे युवक से हो गई है। उसे नौकरी नहीं मिली है।
विज्ञापन



केस एक- अध्यापक बनने के बाद बदल गई रिश्तों की राह

शहर के एक मुहल्ले की एक लड़की की शादी बरहज कस्बे के एक युवक से हुई थी। पढ़ने में मेधावी लड़की अध्यापक की नौकरी पा गई। गोरखपुर में उसकी तैनाती भी हो गई। इसके कुछ माह बाद दोनों के बीच दूरी बन गई। यहां तक कि बातचीत का दौर भी बंद हो गया। युवक ने महिला थाने पर गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी नौकरी पाने के बाद बदल गई है। वह उसके साथ रहना नहीं चाह रही है। पर वह उसके साथ रहना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस नंबर दो
रुद्रपुर कस्बा निवासी एक युवती की शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई है। युवती शादी के बाद अध्यापक की नौकरी पा गई। जिसकी तैनाती जिले के एक सरकारी स्कूल में है। दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। हालत यह है कि दोनों की जिंदगी के रास्ते अगल-अलग हो गए हैं। पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पत्नी उसकी बात नहीं मान रही है। घर रहने को तैयार नहीं है।


केस नंबर तीन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र में हुई थी। इसमें युवती की लेखपाल की नौकरी लग गई और वह अपनी तैनाती स्थल पर चली गई। इसके बाद दोनों के बीच दूरी बनने लगी और मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पति ने पुलिस को तहरीर भी दी है।


कोट
- हमारे प्राचीन मूल्य में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण घरेलू ही रहा है। उन्हें नौकरी मिल जाती है तो घर संभालने की उनकी जिम्मेदारी थोड़ी बदल जाती है। उसका पद जिस तरह का होता है और जहां वह नौकरी करती है उसी तरह उसकी सोच भी हो जाती है। सोशल मीडिया के चलते इस तरह के मामले महिलाओं से जुड़ा होने के चलते ज्यादा हाईलाइट हो रहे हैं। कुल मिलाकर यह संस्कारों से जुड़ा हुआ मामला है। जिन परिवारों में पति-पत्नी के बीच आपसी समझ अच्छी है वहां यह स्थिति नहीं आती। पति-पत्नी के आपसी संबंध कमजोर होने से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इसमें महत्वाकांक्षा भी एक प्रमुख कारण है।

डॉ.विवेक मिश्र, असिस्टेंट प्रो., समाजशास्त्र, संत विनोबा पीजी कॉलेज






कोट
रिश्तों में दरार आने की शिकायत आती है। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को बुलाया जाता है। कई बार उनको समझाया जाता है। पुलिस का प्रयास होता है कि रिश्ते टूटे नहीं। कई मामलों में ऐसा देखने को मिलता है कि अगर महिला नौकरी करने वाली है तो उसे समय परिवार के लिए समय कम मिलता है। इसके कारण भी संकुचित मानसिकता के लोग दूसरे नजरिए से देखने लगते हैं। शादी पूरी जिंदगी की बात होती है, दोनों के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है।


अर्चना सिंह, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed