फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wife accuses husband of religious conversion

Deoria News: पत्नी ने पति पर लगाया धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Thu, 14 Nov 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Wife accuses husband of religious conversion
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अब वह पति के साथ नहीं रहेगी। पुलिस ने पति के घर आने पर मामला हल कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि महिला पति पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
विज्ञापन


पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की युवती का महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ करीब छह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। पति बाहर है। उसकी पत्नी ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में एक शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि उसका पति उस पर जबरन दूसरा धर्म अपनाने का दबाव डाल रहा है। गोरखपुर से महुआडीह पुलिस को मामले की जानकारी देकर जांच का निर्देश मिला। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बात की। पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया। कहा कि वह पति के साथ नहीं रहेगी। हालांकि उसने साफ किया कि वह पति या परिवारवालों पर कोई कार्रवाई भी नहीं चाहती।
विज्ञापन


एसआई नरेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। महिला ने गोरखपुर में शिकायत किया था। वह पति के साथ रहना नहीं चाह रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। पति विदेश है। आने के बाद दोनों आगे तय करेंगे। महिला पति पर कार्रवाई नहीं चाह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed