फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   When the company fled, the depositor took over the agent's farm.

Deoria News: कंपनी भागी तो एजेंट के खेत पर ही जमाकर्ता ने कर लिया कब्जा

Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
When the company fled, the depositor took over the agent's farm.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक एजेंट को रुपये जमा कराना महंगा पड़ गया। फाइनेंशियल कंपनी में रुपये जमा कराने के कुछ दिनों बाद ही कंपनी भाग निकली। आरोप है कि इसके बाद जमाकर्ता के परिवार वालों ने एजेंट के 17 कट्ठा खेती की भूमि पर कब्जा जमा लिया है। रविवार को एजेंट जब ट्रैक्टर लेकर खेत जुताई कराने पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया गया। पीड़ित ने थाने पहुंच पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बहादुरपुर गांव निवासी मोहन लाल गुप्ता 2014 में एक प्राइवेट फाइनेंशियल कंपनी का एजेंट बन गए। उन्होंने गांव की एक महिला का 2015 में 40 हजार रुपये इस कंपनी में जमा करा दिए। इसके बाद कंपनी भाग गई। आरोप है कि इसके बाद से महिला के परिवार वालों ने नवंबर 2016 में मोहन लाल गुप्ता की 17 कट्ठा जमीन पर कब्जा जमा लिया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है तो जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed