{"_id":"66f4a53fcda0324e98020f24","slug":"when-mother-scolded-her-for-talking-on-phone-daughter-hanged-herself-deoria-news-c-208-1-deo1004-136148-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फोन पर बात करने पर मां ने लगाई डांट तो बेटी ने फांसी लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फोन पर बात करने पर मां ने लगाई डांट तो बेटी ने फांसी लगा ली फांसी
Thu, 26 Sep 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा /गढ़रामपुर। थाना क्षेत्र के कोंहवलिया भरतराय गांव में मंगलवार की देर रात में एक युवती का फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मां ने युवती को फोन पर बात करने से मना किया, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
कोंहवलिया भरतराय की झिनकी कुमारी (18) पुत्री स्व. कैलाश निषाद मां के साथ घर पर रहती थी। उसके दो भाई शत्रुघ्न और झीनी बाहर रहकर काम करते हैं। झिनकी मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इसको लेकर मंगलवार को दिन में मां ने उसको फटकार लगाई थी। देर रात छत की कुंडी के सहारे साड़ी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। घटना के वक्त मां किसी काम से बाहर निकली थी। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। उसने बाहर से आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। कुछ देर बाद पहुंचे लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो झिनकी का शव फंदे से लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।