फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   When atrocities on earth increased, Lord Krishna was incarnated.

Deoria News: जब धरा पर बढ़ा अत्याचार तब हुआ श्रीकृष्ण का अवतार

Wed, 08 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
When atrocities on earth increased, Lord Krishna was incarnated.
एकौना गांव में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। एकौना गांव में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कथाव्यास डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि जब-जब इस पृथ्वी पर धर्म का ह्रास व अधर्म की बढ़ोत्तरी हुई और कंस आदि पापियों का प्रदुर्भाव हुआ तब तब प्रभु किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियों का सर्वनाश कर पृथ्वी के बोझ को हल्का करके धर्म की स्थापना करते हैं।
उन्होंने कहा कि द्वापर युग के अंत में जब आसुरी शक्तियों का चारों तरफ बोलबाला हो गया तब पृथ्वी से यह सब सहा नहीं गया। वह देवों के साथ जाकर ब्रम्हा जी को अपना दुखडा सुनाया। ब्रम्हादि देवता क्षीरसागर के तट पर भगवान को पुकारने लगे। उसी समय आकाशवाणी हुई कि कुछ ही समय में देवकी और वसुदेव के यहां अवतार लेकर तुम्हारे सारे कष्टों का निवारण करुंगा। यह सुनकर सारे देवता भगवान की स्तुति करने लगे। यहां मथुरा में देवकी वसुदेव का विवाह हुआ। कंश ने सोने के रथ हजारों दास दासिया दिया जिस रथ पर देवकी वसुदेव बैठे थे उसी का संचालन स्वयं कंस कर रहा था।
विज्ञापन

उसी समय आकाशवाणी हुई कि रे कंस जिस देवकी को इतनी प्रेम से विदाई कर रहा उसी की आठवीं संतान तेरा वध करेगी। यह सुनकर कंस आग-बबूल हो गया और कहा न रहेगी देवकी न होगी आठवीं संतान। यह कहकर देवकी की चोटी पकड़कर मथुरा की सडकों पर घसीटते हुए मारना चाहा, तब वसुदेव ने कंस से कहा देवकी तो आपके मृत्यु का कारण नहीं है। मैं देवकी के सभी संतानों को आपके हवाले कर दूंगा, इस पर कंस मान गया। प्रथम बालक का जन्म हुआ। वसुदेव ने उसे कंस को दे दिया। कंस ने कहा मेरा काल आठवां है, उसे लाइएगा। इस पर नारद ने जाकर उल्टा-सीधा पढ़ा दिया। कंस ने एक-एक कर छह संतानों की हत्या कर दी। आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर सारे दुष्टों का संहार कर दिया। इस दौरान गंगाप्रसाद शुक्ल अमरनाथ शुक्ल अखिलेश नागेंद्र यादव प्रो ओमप्रकाश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed