फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wheels of buses stopped due to drivers strike

Deoria News: चालकों की हड़ताल से थमे बसों के पहिए, नए साल के पहले ही दिन परेशान हुए लोग

Mon, 01 Jan 2024 05:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jan 2024 05:01 PM IST
सार

देवरिया शहर के रोडवेज बस स्टैंड, भटवलिया चौराहे पर सुबह में चालकों ने चक्का जाम कर हड़ताल किया। इससे राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ी। सलेमपुर नगर के बस स्टैंड पर सोमवार को ट्रक खड़ा कर चालकों ने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने डंडा पटक कर जाम को समाप्त कराई।

विज्ञापन
Wheels of buses stopped due to drivers strike
ड्राइवरों ने किया हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से गाड़ी ड्राइविंग को लेकर नए कानून के विरोध में सोमवार को गोरखपुर मंडल में चालक सड़क पर उतर आए हैं। गोरखपुर के अलावा देवरिया-सलेमपुर फोर लेन पर जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। रोडवेज कर्मचारियों के अलावा इसमें प्राइवेट वाहन स्वामी सहित चालक संघ से जुड़े लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


इससे देवरिया जिले भर में रोडवेज की बसें नहीं चली। ऐसे में नए साल के पहले ही दिन बाहर जाने का मूड बनाए लोगों को सवारी के लिए परेशान होना पड़ा। जो लोग पिकनिक मनाने अपने वाहन से जा रहे थे, जगह-जगह रोके जाने से वह समय से नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया शहर के रोडवेज बस स्टैंड, भटवलिया चौराहे पर सुबह में चालकों ने चक्का जाम कर हड़ताल किया। इससे राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ी। सलेमपुर नगर के बस स्टैंड पर सोमवार को ट्रक खड़ा कर चालकों ने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने डंडा पटक कर जाम को समाप्त कराई। इसको लेकर सलेमपुर -देवरिया मुख्य मार्ग पर तकरीबन एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। एक टेलर को पुलिस कोतवाली लेकर गई और खड़ा करा दिया। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बताया कि नए नियमों के तहत मार्ग दुर्घटना होने पर गरीब चालक सात लाख जुर्माना कहां से भरेगा। 10 साल सजा का प्रावधान भी नए कानून में किया गया है। यह हम चालकों के लिए अन्याय है। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती, हमारी हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed