फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Westerly wind likely to blow stronger from tomorrow

Deoria News: पछुआ हवा कल से और तेज चलने की संभावना

Mon, 15 Apr 2024 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind likely to blow stronger from tomorrow
तेज धूप के कारण छाता के सहारे लोगो को निकलना पड रहा।संवाद
अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई, लेकिन गर्मी की वजह से लोग घर से आवश्यक कार्य के लिए ही निकले। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सड़कों पर महिलाएं यदि किसी काम से निकल रही हैं तो वह धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकल रही हैं।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी सोमवार को तापमान में तेजी से वृद्धि होगी, लेकिन मंगलवार से पछुआ हवा के तेज चलने से तापमान में उतनी बढ़ोतरी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि चार पांच दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं है। जिले में अभी गेहूं फसल की कटाई चल रही है। किसानों को जरूर सतर्क रहना चाहिए। हवा तेज चलने से आग तेजी से फैलती है। शहर में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि रविवार होने के कारण ऑफिस बंद होने से लोग घर से नहीं निकले।
विज्ञापन

सड़कों पर जो लोग निकले वह सिर पर पगड़ी पहन कर ही निकले। बुजुर्ग और महिलाएं छाते के साथ बाहर निकलीं। वहीं पार्क और स्टेडियम में सुबह दस बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed