फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Went to Pune from in-laws' house to take his wife, reached village in search of her disappearance

Deoria News: ससुराल से लेकर पत्नी को गया पूना, गायब होने पर खोजते हुए पहुंचा गांव

Tue, 23 Jul 2024 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Went to Pune from in-laws' house to take his wife, reached village in search of her disappearance
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द का रहने वाला है युवक
विज्ञापन


- पति बोला मायके वाले मारकर फेंकने का लगा रहे हैं आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव का युवक एक माह पहले ससुराल से पत्नी और बच्चों को लेकर पूना गया। आरोप है कि छह दिन पहले पत्नी बच्चों को लेकर गायब हो गई। पति खोजबीन करने के बाद ढूंढते हुए गांव चला आया है। पति ने बताया कि वहां रोजाना हमसे विवाद करके कहती थी कि तुम्हारे साथ नहीं रहेंगे, जबकि ससुराल वाले उल्टे हम पर ही मारकर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव निवासी बालेश्वर चौहान की तकरीबन सात साल पहले मईल थाना क्षेत्र के बकुची दो में एक युवती से शादी हुई। उनके पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। घर पर पत्नी की सास से नहीं पटने के चलते वह मायके चली गई थी। सास और ससुर के कहने पर बालेश्वर एक माह पहले आकर पत्नी और बच्चों को पूना (महाराष्ट्र ) ले गया। आरोप है कि वहां भी पत्नी रोज बालेश्वर से झगड़ा कर रही थी। 16 जुलाई को बालेश्वर कमरे में सोया था। इसी बीच दोनों बच्चों को लेकर पत्नी कहीं निकल गई। जगने के बाद पता चला तो बालेश्वर ने पत्नी की तलाश की। जब पत्नी का पता नहीं चला, तो उसने ससुराल में फोन कर जानकारी ली। इसके बाद खोजते गांव चला आया है।
विज्ञापन

यहां आने पर उसका कहना है कि ससुराल वाले खोजबीन में मदद करने की बजाय उस पर मारकर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed